कोडरमा, जनवरी 2 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित एक मॉल के कर्मियों और एक छात्र ग्राहक के बीच मारपीट की घटना के बाद अभाविप ने हस्तक्षेप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्र खरीदारी करने गया था। इसी दौरान कर्मियों ने उस पर सामान चोरी का आरोप लगाते मारपीट की। आरोप है कि कर्मियों ने छात्र से जबरन चांदी का कड़ा छीन लिया तथा जुर्माने के नाम पर लगभग 5000 रुपये के सामान की खरीदारी करवाकर पैसे भी वसूल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने छात्र के पक्ष में हस्तक्षेप किया। जिला संयोजक अतुल आनंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता वहां पहुंचे पीड़ित छात्र से जबरन वसूले गए पैसे तथा छीना गया चांदी का कड़ा वापस दिलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...