आरा, मार्च 16 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो अनुमंडल के अगिआंव बाजार व पीरो थाना क्षेत्रों में होली के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की विभिन्न घटनाओं में पांच महिलाओं व बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इनका इलाज पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अगिआंव बाजार थाना के अकड़ही टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में सुमंत सिंह की पत्नी रागिनी देवी, पुत्र युवराज, पुत्री रिमा और सुरागिनी जख्मी हो गये। वहीं अगिआंव बाजार थाने के करवनिया गांव में ऐसी ही एक घटना में मुकेश कुमार सिंह, कालीनाथ सिंह, विपुल कुमार और संजय सिंह जख्मी हुए हैं। पीरो थाने के भड़सर गांव में मारपीट की घटना में कृष्णा साह की पत्नी गीता देवी जख्मी हो गई। पीरो नगर के वार्ड नंबर आठ में हुई एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.