रामपुर, जनवरी 10 -- साप्ताहिक बाजार में युवकों द्वारा की गई मारपीट की घटनाओं के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने बाजार का बहिष्कार किया। सुबह से ही कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें नहीं लगाईं, जिससे बाजार ठप रहा और ग्राहकों को परेशानी हुई। बाजार मालिकों ने बाजार परिसर में पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया। लेकिन, दुकानदार नहीं माने। बाजार के बहिष्कार की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन ने थाने में दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद दुकानदार नगर पंचायत चेयरमेन फैजान खान से भी मिले और अपनी समस्याएं रखीं। सीओ और चेयरमेन के आश्वासन के बाद दुकानदार मान गए और दोपहर के बाद बाजार में दुकानें लगनी शुरू हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...