भागलपुर, फरवरी 5 -- कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में भोला तांती की पत्नी अनीता देवी घायल हो गईं। वहीं नया टोला फुलकिया में गोतियारी विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रीति कुमारी घायल हुईं। सनोखर थाना क्षेत्र के जलहा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सुदामा ठाकुर घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...