प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया खुर्द गांव निवासी अनुज कुमार सिंह के 30 वर्षीय बेटे अभय सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रैयापुर गांव में हुई मारपीट में जियालाल प्रजापति का 26 वर्षीय बेटा अजय प्रजापति, पप्पू प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी रेखा प्रजापति, पयाग प्रजापति का 30 वर्षीय बेटा लालचंद घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...