बदायूं, मार्च 25 -- बिसौली कस्बे में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ की और परिवार के लोगों को घर में घुसकर मारा-पीटा। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड, नई बस्ती के रहने वाले इफ्तखार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मार्च को मोहल्ला वेरियान, वार्ड नंबर 15 निवासी फरमान, बाबू और फैजान उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। बेटे हस्सान के मना करने पर तीनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। इस दौरान घर का सामान तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.