जौनपुर, दिसम्बर 17 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर अपनी लड़की को अर्धनग्न करके पीटने का आरोप लगाया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पड़ोसी शत्रुघ्न वनवासी पुत्र दशरथ वनवासी निवासी हीरापुर मचहटी बच्चों के विवाद को लेकर पुत्री का बाल पड़कर उसे खींचा और कपड़ा खींचकर अर्धनग्न कर दिया। किसी तरह बीच बचाव करके लड़की को छुड़ाया गया। इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.