संभल, मार्च 20 -- थाना क्षेत्र के गेहट गांव में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि होली के दूसरे दिन गांव के कुछ लोगों ने उसे वाहन में बैठाकर गांव से बाहर ले गए और जंगल में उतारकर जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद दो लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद उमेश नामक व्यक्ति ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र सिंह और उमेश को थाने ले जाकर जांच शुरू की। पहले उमेश कुमार की तहरीर पर वीरेंद्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद वीरेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.