गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जादोपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया टोला रामनगर गांव में शुक्रवार की देर शाम अंडा खाने गए एक ग्राहक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दुकानदार बाप-बेटे के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि खैरटिया टोला रामनगर गांव निवासी भरत साह की गांव में अंडे की दुकान है। वहां ई-रिक्शा चालक और नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी बिगू मियां का बेटा रुस्तम अली अक्सर अंडा खाने जाता था। उसके वहां आने से गांव के कुछ मनबढ़ युवक नाराज रहते थे। इसी क्रम में युवकों ने रुस्तम अली को अंडा खाने नहीं आने की धमकी दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.