बेगुसराय, जुलाई 8 -- नावकोठी। नावकोठी वार्ड संख्या- एक के स्व० राज किशोर सिंह के पुत्र रूपेश सिंह ने गांव के ही राम उदय सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह, मोहम्मद मुस्लिम के पुत्र जावेद अख्तर, स्व. जगदंबी सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ बौआ सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में कहा गया है कि अन्य दिनों की भांति वह घर से दुर्गा स्थान रामायण पाठ एवं संध्या आरती करने जाता हैं। जब दुर्गा स्थान से धार्मिक कार्य करके घर लौट रहा था उसी समय मध्य विद्यालय नावकोठी आया तो उक्त आदमी घात लगाए उसे और उसके लड़का रवि कुमार को मारपीट कर लहू लुहान कर दिया।पास से 3500 रुपये एवं एक भारी सोने का चेन गले से छीन कर भाग गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दि...