मधुबनी, दिसम्बर 7 -- हरलाखी। मारपीट कांड के एक फरार अभियुक्त को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के गिदराही गांव निवासी सरयुग राउत के 28 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है। करीब 13 माह पूर्व कौआहा गांव निवासी ठकनी देवी का जाउत सुमन कुमार मवेशी का चारा लाने के लिए अपनी बहन के यहां गिदराही गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे आरोपित सहित अन्य लोगों ने सुमन के साथ गालीगलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया। इसकी जानकारी सुमन ने अपने परिजनों को दी। परिजन जब आरोपित के यहां जाकर शिकायत की तो घर के अन्य लोगों ने सभी के साथ मारपीट की। तब जाकर ठकनी देवी ने छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्राथमिकी के बाद से ही आरोपित पक्ष पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। लेकिन कांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.