दरभंगा, सितम्बर 11 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के ठाठोपुर गांव के घनश्याम सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह को पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ऊष्ण थाना क्षेत्र के मुक्षता से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई छह सितंबर को की गई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट मामले में बहेड़ी थाना में कांड संख्या 77/25 दर्ज है। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...