कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नगर के मोहल्ला कस्साबान निवासी मोहिनी पुत्री कालिका प्रसाद ने बताया कि दो मार्च 2024 को उसकी शादी भोगांव के मोहल्ला गड्ढा निवासी विजय कुमार उर्फ पप्पू पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी में करीब 15 लाख रूपये खर्च करके दानदहेज दिया था, लेकिन इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वह लोग उसे आयेदिन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। 11 मार्च 2025 को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची। 22 मार्च को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें ससुराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.