फरीदाबाद, अक्टूबर 16 -- बल्लभगढ़। श्याम कॉलोनी के एक वकील के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उनका अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। दो मौके से भाग गए। शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार श्याम कॉलोनी निवासी एक वकील ने दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की शाम 7 बजे उनके पास एक फोन आया। खुद को क्लाइंट बताकर कहा कि उनको पैसे देने के लिए आएं हैं। आरोपियों ने कहा कि वह उनके घर का पता नहीं जानते हैं। इसलिए उन्होंने उनको बोहरा पब्लिक स्कूल रोड पर बुला लिया। वकील आरोपी के साथ फोन पर बात करते हुए दुर्गा नर्सिंग होम रोड पर पहुंच गए। उनके पास तीन लड़के आए और उनके पीछे सफेद रंग की कार में एक लड़का गाड़ी चला रहा था। आरोप है कि तीनो लड़कों ने उनके साथ आते ही मारपीट शुरू कर द...