प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर गांव में मंगलवार रात एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गांव से लगभग 400 मीटर दूर खेत में फेंक देने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सुरवामिश्रपुर निवासी रमेश दुबे का 22 वर्षीय भतीजा अंकित दुबे मुंबई से गांव में सोनू मिश्रा की बहन की शादी में आया था। मंगलवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने पार्टी के बहाने उसे बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। सुबह परिजनों ने जब अंकित की तलाश की तो वह खेत में घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.