प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर गांव में युवक के साथ मारपीट कर उसे खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फतनपुर के सुरवा मिश्रपुर निवासी पीड़ित अंकित दुबे की माता शकुंतला देवी की तहरीर पर गांव के शुभम उर्फ सोनू, पिंटू तथा धर्मेंद्र शर्मा समेत दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल अंकित दुबे का इलाज प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...