खगडि़या, मार्च 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर दस फुलवड़िया गांव निवासी प्रमोद महतों के पत्नी बेबी देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी अखिलेश महतों एवं उसकी पत्नी सुधा देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर मां व बेटी को घायल कर देने के शिकायत की है। घटना सोमवार के सबेरे सात बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसकी दस वर्षीया पुत्री ने निकासी के रास्ते के बगल में पेशाब कर दिया। इसी से नाराज हो नामजदों ने घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.