बदायूं, मार्च 25 -- सिविल लाइन कोतवाली सिलहरी गांव में कुछ लोगों ने एक परिवार पर कहर बरपाया। आरोप है कि हथियारों से लैस छह लोगों ने अमन पटेल के घर में घुसकर मारपीट की और उनकी पत्नी चिंटू देवी को दुपट्टे से गले में फंदा डालकर कुंडे पर लटकाने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद अमन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना 16 मार्च की सुबह 5 बजे की है। अमन पटेल ने बताया कि वह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे, तभी गांव के विक्रांत, विकास, जितेंद्र उर्फ तौबा, सनी, सत्यवीर और कल्यान हथियार लेकर आ धमके। आरोपियों ने गालियां देते हुए हमला किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.