रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर। महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2024 को सूरज कुमार निवासी भूरारानी अंबिका विहार से हुई थी। उनकी दो माह की एक पुत्री भी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति बिना कारण गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने लगा। पति उसे और उसके परिवार को घर से निकालने की धमकी देता था। आरोप है कि 27 जुलाई 2025 को झगड़े के बाद पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और सभी माध्यमों से संपर्क भी बंद कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि सास चम्पा देवी ने उसे ससुराल में रखने से इनकार कर दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ल...