लखीसराय, फरवरी 1 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के धनौरी गांव में शनिवार की सुबह में ग्रामीण दुखी यादव की पत्नी रेणु देवी 30 को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों व परिजन की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां उसका उपचार कराया गया। महिला ने थाने में आवेदन देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...