मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। आपस में मारपीट करने के दौरान पुलिस को देख कर भाग रहे चार आरोपियों को पुलिस ने साहरघाट में खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। मामला नेताजी सुभाष चन्द्र चौक का है। वहां वे लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। उसी वक्त पुलिस की गाड़ी देख कर सभी आरोपी वहां से भागना शुरू किया था। गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे सहायक अवर निरीक्षक शिवचरण यादव ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में दो युवकों का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार केरवा निवासी रणजीत कुमार यादव ढोंगरा और गोपालपुर निवासी भरत साफी के खिलाफ कई थाने में शराब से जुड़े मामले दर्ज हैं। वे जेल भी जा चुके हैं। इन दोनों के अलावा गोपालपुर के संजय महतो व चंदन महतो को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि आपसी मारपी...