बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती। पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। भूपालपुर निवासी सूरज विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहा। मना करने पर उन्हें व रामजनक को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही स्कूल का रजिस्टर फाड़ कर नुकसान कर दिया। पुलिस ने रैकवार निवासी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...