मथुरा, जनवरी 7 -- थाना जैंत के अंतर्गत नगला रामताल में प्लॉट पर निर्माण करा रहे जमीन स्वामी ने नामजदों पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नामजदों ने निर्माणाधीन दीवार को भी ढहा दिया। मंगलवार दोपहर नगला काशी निवासी वीरेंद्र कुमार अपने सुनरख बांगर क्षेत्र स्थित प्लॉट पर दीवार बनवा रहे थे। आरोप है कि तभी विजय प्रताप और दीपक आदि ने अपने करीब दो दर्जन साथियों के साथ मौके पर पहुंच गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इससे वहां दीवार निर्माण में लगे मजदूरों में दहशत फैल गयी। मजदूर जान बचाने के लिए अपने औजार छोड़कर भाग गये। आरोप है कि नामजदों ने मौके पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। इस दौरान धमकी दी गई कि 25 लाख रुपये न दिये तो यहां कोई निर्माण नहीं होने दिया जायेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.