औरैया, जनवरी 31 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भुलईपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भुलईपुर निवासी फूलन देवी पत्नी शिववीर सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 7 जून 2025 की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ गेस्ट हाउस कल्लू चिमकुनी में एक निमंत्रण में खाना खाने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कप्तान सिंह पुत्र भूरे सिंह, लंकेश पुत्र कप्तान सिंह, पवन सिंह पुत्र कप्तान सिंह और एक अज्ञात साथी ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने उनके साथ लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.