जहानाबाद, जनवरी 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। काको के रसूला गांव के निवासी दो युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायल कुंदन कुमार और जितेंद्र कुमार का इलाज मंगलवार की शाम सदर अस्पताल में कराया गया। इस घटना के संबंध में जख्मी जितेंद्र कुमार का कहना है कि गांव के एक भवन में रह रहे लोगों को उन लोगों नेप्रशासन के पास आवेदन देने के लिए कहा था। बस इसी बात को लेकर उन लोगों के साथ मारपीट की गई। उनके पानी प्लांट को क्षतिग्रस्त किया। गाड़ी को तोड़ दी। रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है। यह भी बताया है कि दोनो लोग गांव छोड़कर भागे और सदर अस्पताल में इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.