बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- मारपीट कर दो महिलाओं को किया घायल, एक रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल दोनों बहनों रिचा देवी और मंजु देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। दोनों बहन शहर के मड़पसौना घर आने के लिए निकली थीं। तभी, गांव के ही सुधीर, चंदन सहित कई लोगों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। घायल में मंजु देवी की हालत गंभीर रहने पर पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...