शामली, अक्टूबर 29 -- शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडितों ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। शहर के मोेहल्ला पंसारियान निवासी अनिल कुमार पुत्र ज्योतिप्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी और बेटी गुनगुन के साथ बाजार में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राहुल, विनित और अर्जुन निवासी पंसारियान ने पीडित व उसके परिवार को देखकर गाली गलौच शुरू कर दी। जब पीडित ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने मिलकर पंच व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पीडित की पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। परिजन महिलाओं ने बताया कि वह किसी तरह थाने पहुंचे, जहां थोड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.