बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। नगर पुलिस ने कूरहा पट्टी में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव की रहने वालीं कौशल्या देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने शनिवार को उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा। उनका छप्पर और दीवार गिराकर क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले आरोपी विनय, विराज और लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...