मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर में बालू-गिट्टी कारोबारी चितरंजन कुमार तिवारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मामले को लेकर पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें इलाके के चार लोगों को नामजद किया है। इसमें मारपीट करने के साथ रुपये और चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह मंदिर से लौट रहे थे। मंदिर पर दुकान के कर्मी ने 53 हजार सात सौ रुपये लाकर दिया था। रुपये देते हुए आरोपितों ने देख लिया था। इसी बीच आरोपितों ने उनकी गाड़ी को गिराकर पिस्टल के बल पर उसके गले से चेन और पॉकेट से रुपये छीन लिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे, लेकिन तब तक सभी धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप लगाते हुए कहा कि सभी आरोपित एक ग...