लखीसराय, जनवरी 1 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के पंकज यादव को कुछ लोगों ने जमीनी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया तथा एक लाख रुपये की छिनतई कर ली। इस आशय के आरोप से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला जमीन विवाद का है, मकान में पीलर देने पर जमीन की मापी कराने कहा गया था, इसी बात को लेकर मारपीट की घटना घटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...