मुरादाबाद, मार्च 20 -- थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर माधो उर्फ धनिया खेड़ा के रहने वाले लटूरी पुत्र भदई ने मुकदमा दर्ज कराया कि 14 मार्च को मंदिर की तरफ दोपहर 2 बजे वह पहुंचा तो विपक्षी बनवारी,शिव सिंह, आकाशस अर्चित, संजू आदि ने मंदिर पर गाली गलौज करते हुए शराब के रुपए मांगे। रुपए देने से मना किया तो उसे बुरी तरह से पीटा, जब उसकी पत्नी आ गई तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और लात घूसों से बुरी तरह से पीटा।, उसे वहीं छोड़कर भाग गए। उसे बिलारी थाने के पुलिस सरकारी अस्पताल ले आई। जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल को रेफर किया गया। अब मामले में तहरीर दी, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.