बगहा, अगस्त 6 -- बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी वार्ड 35 से पति व ससुराल वालों ने अजमेरी खातून को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। बेलदारी वार्ड 35 निवासी नवरेज आलम की पत्नी अजमेरी खातून ने मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अजमेरी खातून की शिकायत पर बेलदारी निवासी नवरेज आलम, शेख हारून, नूर जन्नत खातून के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में अजमेरी खातून ने बताया है कि 27 जुलाई की रात और 28 जुलाई की दोपहर आरोपितो ने गैस की पाइप से उसकी पिटाई की। जिससे वह जख्मी हो गई। इसके बाद आरोपित उसे घर से निकाल दिए। वह अपने मायके मझौलिया थाना क्षेत्र के हरि पकड़ी शेख टोली में अपने मां के पास आ गई। अगले दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज हुआ। इसके बाद उसने थाना पर पहुंच शिकायत दर्ज कराई।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.