भागलपुर, नवम्बर 14 -- एकचारी दियारा थाना में टपूआ के विपिन मंडल ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर 13 अक्टूबर की संध्या मेरे दो भाई श्रीनिवास मंडल एवं संजय मंडल ने मेरे घर में घुसकर गाली-गलौज किया। मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। जब मेरी पत्नी बचाने आई तो उससे भी मारपीट किया। पुत्री को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जबकि काउंटर केस श्रीनिवास मंडल ने भी यही आरोप विपिन मंडल सहित दो अन्य पर लगाया है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने दोनों पक्षों से तीन आरोपी विपिन, संजय एवं श्रीनिवास मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...