भागलपुर, नवम्बर 15 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि खोशालपुर के चंद्रभूषण कुमार ने पीरपैंती थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि मेरे घर के आगे सड़क की ढलाई हो रहा था तो अमन, सुमन कुमार सहित दो अन्य लाठी डंडे के साथ आए तथा ढलाई बंद करवा दिया। कहा पचास हजार रुपया रंगदारी जब तक नहीं मिलेगी ढलाई नहीं होगा। मेरे ऊपर लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे मैं जख्मी हो गया। गले से सोने का चेन छीन लिया। जब बचाने मेरी मां तथा भाई आए तो उसे भी जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...