औरैया, जनवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। ग्वारी गांव निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, 4 जनवरी को शाम करीब चार बजे वह अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल देख रहा था। इसी दौरान बकौहा गांव निवासी बृजेश यादव, पियूष, राजीव यादव और प्रदीप यादव ने उसकी फसल में गाय घुसा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडों और घूंसे से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपियों ने ईंटें भी फेंकीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने ...