सहरसा, जनवरी 28 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के शर्मा चौक पर एक नाई की दुकान पर मारपीट कर एक लाख रुपये नकद लूट लिया गया है। इस संबंध में खोजुचक वार्ड संख्या-02 निवासी राहुल कुमार ने बलवाहाट थाना में दिएआवेदन में राहुल कुमार ने बतायामंगलवार दोपहर बाजार में नाई की दुकान पर बाल बनवा रहे थे, तभी गुड्डू कुमार एवं उसके साथ आए लगभग दस अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनके पास मौजूद एक लाख रुपये नकद छीन लिए गए। भागकर विवेक भगत की दुकान में घुस गए, जहां स्थानीय लोगों की मदद से उनकी जान बची। पीड़ित ने मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.