दरभंगा, अप्रैल 3 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फकीरा खां बाजार के रहने वाले गोपाल महतो ने मारपीट करने व रुपये छीनने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल की संध्या वे अपने पड़ोसी राजकुमार वर्मा के घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान फकीरा खां बाजार का रहने वाला शमशेर आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। उसके कुछ देर बाद वह कुल्लू, नौशाद, शमशेर व अन्य लोगों के साथ मिलकर भी मारपीट किया। साथ में उनके बेटा सोनू कुमार से मारपीट कर 30 हजार रूपये छीन लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.