मथुरा, दिसम्बर 11 -- घर में घुसकर दो सगे भाईयों केसाथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों की जमानत याचिका को एडीजे विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) डा. पल्लवी अग्रवाल की अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अदालत में जमानत याचिका का विरोध सहायक शासकीय अधिवक्ता अवनीश उपाध्याय द्वारा किया गया। शहर कोतवाली की कृष्णा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में 17 नवंबर 2025 की शाम को कुछ लोगों ने अमन व आर्यन के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दोनों भाईयों को बुरी तरह से पीटा। इसमें अमन के हाथ पांव हमले में टूट गए थे और आर्यन को भी गंभीर चोटें आई थी। मारपीट की यह घटना समीप ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घायलों के भाई ने कैलाश शर्मा उसके भाई सहित करीब 10 लोगों के...