उरई, दिसम्बर 8 -- उरई। खेत पर काम करते समय गांव के दबंग युवकों ने गाली-गलौज की जब जब विरोध किया तो उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत थाने में पीड़ित ने की है। वही पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित युवक एसपी से मदद की गुहार लगाई है। सोमवार को अतरछला का मनीष कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि गांव मे बलकट पर खेती लेकर किसानी करता है। कुछ दिनों अपने खेत पर काम कर रहा था।इस दौरान गांव के तीन चार युवक के साथ गाली गलौज करने लगे जब मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज न करते हुए थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.