फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा बुजुर्ग निवासी कौशलेश ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया की 30 दिसंबर की शाम वह दरवाज़े पर खड़ा था। पड़ोसी इंद्रपाल सिंह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों क़ो अपनी ओर आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...