रामपुर, दिसम्बर 16 -- थाना क्षेत्र के अनवरिया तालिबाबाद निवासी वीरेन्द्र कौर गिल के बेटे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि चार मई को उसकी बहू समरनदीप कौर अन्य लोगों के साथ घर में घुस आई और घर खाली करने की धमकी देने लगी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की गई। इस दौरान केयर टेकर के साथ भी मारपीट की गई। घर में रखे रूपए और आभूषण ले लिए। घर से निकाले जाने के बाद महिला थाने पहुंची और पुत्रवधु समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्रवधु समरदीप कौर,जोगेन्द्र सिह,भूपेन्द्र सिंह उर्फ पिद्दा,गुरूपाल सिह,अरतेजन सिंह और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...