रामपुर, फरवरी 9 -- ढकिया गांव में सुखलाल की बेटी की बरात शनिवार रात को ढकिया गांव में आई थी। इसी दौरान सुखलाल के ससुराल के लोग उन्हें भात पहना रहे थे। भात पहनाते समय और डीजे पर डांस करते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में हाथापाई हो गई। मारपीट के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...