रामपुर, जनवरी 8 -- टांडा के नवाबपुरा निवासी पूनम सैनी का पति एक कंपनी में डिलीवरी बॉय है। उनके पति का प्रमोशन होने वाला है। इस बात से उनका साथी राहुल चिढ़ा हुआ रहता है। इसी को लेकर 30 दिसंबर को राहुल उनके पति को घर से बुलाकर ले गया, जहां उनके साथ मारपीट कर बेहोश कर दिया। उनके पति का इलाज चल रहा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आधार पर राहुल पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...