बदायूं, दिसम्बर 5 -- उझानी। नगर के मोहल्ला नारायणगंज निवासी नीरज अग्रवाल पुत्र रमेश चंद की भदवार गंज मोहल्ले में दुकान है। पड़ोस में मोहल्ले के ही गौरव अग्रवाल की दुकान है। जिन्होंने अपनी दुकान के ऊपर कटीले तार लगा रखे हैं। इसमें फंसकर एक बंदर घायल हो गया। नीरज ने गौरव से तार हटाने को कहा तो वह हमलावर हो गए और मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गौरव अग्रवाल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...