मिर्जापुर, मार्च 16 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद l थाना क्षेत्र के गडबडा राजा गाँव में दो पक्षों में हुए मारपीट में शनिवार की शाम को पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है l मारपीट में एक व्यक्ति चोटिल हो गया है l क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव निवासी राजन धरकार ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के राम कैलाश, मुंशी ,सूरज,दीपक उर्फ लोरी ने मेरे पिता राम नारायण को डाठी डंडे से मारने पीट कर घायल कर दिया l साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच हड़ताल की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.