भभुआ, दिसम्बर 19 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के कसेर गांव के एक व्यक्ति को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना लाए गए 59 वर्षीय महाराणा प्रताप सिंह पर अपनी बहू के साथ मारपीट करने का आरोप है। बहू द्वारा इसकी सूचना डायल 112 वैन की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और बहू के साथ मारपीट कर रहे ससुर को हिरासत में लेकर थाना लाई। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले ससुर को अभी पुलिस हिरासत में रखा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई कर की जाएगी। बता दे कि एसपी हरिमोहन शुक्ला द्वारा गुरुवार को उच्च विद्यालय भगवानपुर में असुरक्षा महसूस करने पर डायल 112 नंबर वैन की पुलिस टीम के महत्व के बारे में बताया गया था। शराब भरे बैग को फेंककर तस्कर भागा भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा चलाए ...