नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। गाड़ी में टक्कर मारने का विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज हुआ है। थाने में दी शिकायत में सलारपुर गांव निवासी ललित शर्मा ने बताया कि बीते साल 26 दिसंबर को सेक्टर-134 के नंगली गांव में उनकी गाड़ी में बोलेरो पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर बोलेरो पिकअप चालक गाली-गलौज करने लगा। शोर शराबा सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और चालक से मांगने के लिए कहा। चालक नीरज चौहान ने ऐसा ही किया। इसके बाद ललित और उसका साथी पास की दुकान पर जूस पीने लगे। इसी दौरान वहां नीरज चौहान, कमल चौहान और धीरज चौहान कुछ अन्य लोगों के साथ आए और मारपीट की। इसमें ललित और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...