शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- दियुरिया गांव के तेजराम ने गांव के ही तीन लोगों पर गाली गलौज मारपीट करने के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। तेजराम ने बताया कि 3 फरवरी मंगलवार को शाम 5 बजे वह अपने बेटे से मिलाई करके घर वापस आए थे इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया, विरोध करने पर मारपीट की साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तेजराम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...