गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के केवलाचक निवासी विजय कुमार ने प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने एक माह बाद शुक्रवार को एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व एसी एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को दोपहर में फुटहवाइनार में शराब की दुकान के पास चंदन से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान करमहा निवासी जोगानी यादव जाति सूचक गाली देते हुए हाथापाई करने लगा। उसके पट्टीदार रामप्रकाश ने बीच बचाव किया। वह राम प्रकाश व जायकाश के साथ घर जाने के लिए आगे बढ़ा तो रास्ते में फिर जोगानी यादव अपने तीन चार साथियों के साथ घेरकर गाली देते हुए धमकी दी। पुलिस पांच पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.