हापुड़, दिसम्बर 8 -- जनपद बुलंदशहर के गांव क्रियावली निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ अपनी बहन के घर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा कुटी पर आए थे। वहां उसकी बहन की सास ने बहन से पूरी बनाने के लिए कहा तो उसकी बहन के देवरों ने बहन के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बहन के साथ पिटाई कर दी। उन्होंने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...